IAS दिव्या मित्तल ने अचानक दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पोस्ट पर बताई ये चौंकाने वाली वजह
ADVERTISEMENT
IAS Divya Mittal Resignation: आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. 2013 बैच की अधिकारी ने सोशल मीडिया पर भावुक पत्र लिखकर अपने फैसले की जानकारी दी है.
IAS Divya Mittal Resignation: उत्तर प्रदेश की तेजतर्रार और अपनी बेबाक कार्यशैली के लिए मशहूर आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या फिलहाल यूपी के राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं. उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक खत लिखकर 13 साल की अपनी इस प्रशासनिक यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देने की जानकारी दी है.

