रामपुर जेल में आजम खान से मिले अखिलेश यादव, UP विधानसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण मानी जा रही मुलाकात
ADVERTISEMENT
Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर जिला जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने पहुंचे. आगामी चुनावों के मद्देनजर इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है.
Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक रामपुर जिला जेल पहुंचे हैं. वह जेल में बंद सपा के कद्दावर नेता आजम खान से मिलने आए हैं. बता दें कि आजम खान 17 नवंबर 2025 से रामपुर जेल में बंद हैं. आगामी चुनावों को देखते हुए अखिलेश यादव की यह मुलाकात राजनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इससे पहले भी पिछले चुनावों में अखिलेश कई बार यहां आ चुके हैं.
मुस्लिम वोटरों पर सभी की नजर
रामपुर की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी जैसे अन्य नेता भी अपनी स्थिति मजबूत करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. इस समय सभी राजनीतिक दलों की नजरें मुस्लिम वोटरों पर टिकी हुई हैं. हर पार्टी मुस्लिम वोट बैंक को अपने पक्ष में करने की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है, ताकि आने वाले चुनावों में उन्हें इसका फायदा मिल सके.
सपा के सामने कई बड़ी चुनौतियां
रामपुर की सियासत में मुस्लिम चेहरों और उनकी भूमिका पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. अखिलेश यादव की पार्टी के सामने इस वक्त कई बड़ी चुनौतियां हैं. उनकी पूरी कोशिश है कि पार्टी के सभी लोग एकजुट रहें और चुनावी मैदान में मजबूती के साथ अपनी ताकत दिखाएं. आजम खान से उनकी यह मुलाकात इसी रणनीति का एक अहम हिस्सा मानी जा रही है.
घट रही है कार्यकर्ताओं की भीड़
रामपुर में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. यहां की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी पहले के मुकाबले अब काफी कम हो रही है. लोगों और कार्यकर्ताओं की यह घटती भीड़ यहां के राजनीतिक माहौल को सीधा प्रभावित कर सकती है. ऐसे में अब सभी की नजरें आगे होने वाली राजनीतिक घटनाओं पर टिकी हुई हैं.
