बस्ती में महिला सिपाही केसरी वर्मा की मौत, फफक-फफकर रोते हुए सिपाही पति नागेंद्र ने कहा- 'इलाज के लिए SP ऑफिस से नहीं मिली छुट्टी'
Basti Woman Constable Death: उत्तर प्रदेश के बस्ती में महिला सिपाही केसरी वर्मा के सिर में चोट लगने के कारण अचानक मौत हो गई है. सिपाही पति नागेंद्र ने पुलिस अधिकारियों को पत्नी की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि अधिकारियों ने उन्हें इलाज के लिए समय पर छुट्टी नहीं दी है, जिसके कारण वह अपनी पत्नी का इलाज नहीं करवा पाए जिससे उनकी मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

Basti Woman Constable Death: उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है. इस बार सवाल खुद वर्दी ने वर्दी पर उठाया है. यह घटना यूपी के बस्ती जिले की है. यहां एक महिला सिपाही केसरी वर्मा के सिर में चोट लगने के कारण अचानक मौत हो गई है. महिला सिपाही की मौत के बाद उनके पति सिपाही नागेंद्र वर्मा फूट-फूटकर रोते नजर आए.

