प्रतापगढ़ में लालगंज SDM वाचस्पति सिंह की बेटी को सरकारी अस्पताल में लगाया गया एक्सपायर्ड इंजेक्शन, CMO ने लिया बड़ा एक्शन
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में लालगंज SDM की 8 साल की बेटी श्रेयसी सिंह को तेज बुखार के बाद शुक्रवार को लालगंज CHC में इलाज के लिए लाया गया था. जानकारी के मुताबिक इलाज के दौरान बेटी को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाया गया है. इस लापरवाही के बाद CMO ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया है.
ADVERTISEMENT

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. SDM लालगंज वाचस्पति सिंह की 8 साल की बेटी को लालगंज सीएचसी में एक्सपायर दवा का इंजेक्शन लगा दिया गया है. बच्ची को तेज बुखार आया था, जिसके चलते उसे CHC में इलाज के लिए लाया गया था.

