UPTak Baithak Logo

सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 4 शूटरों की हुई पहचान, एक का हत्या से पुराना कनेक्शन

ADVERTISEMENT

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या का मामला लगातार गरमाता जा रहा है. 26 अगस्त की शाम जिम से बाहर निकलते समय अंकित पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी.

social share
Google CTA

Shamli Ankit Baliyan Murder News: यूपी शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या का मामला लगातार गरमाता जा रहा है. 26 अगस्त की शाम जिम से बाहर निकलते समय अंकित पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी. अब पुलिस ने वारदात में शामिल चारों आरोपियों की पहचान कर ली है. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी हरियाणा के हिसार और रोहतक के रहने वाले हैं. इनमें एक शूटर पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है, जबकि बाकी तीन का भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस अब उस नेटवर्क और मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.