UPTak Baithak Logo

अयोध्या में सपा के पवन पांडे के खिलाफ किसे टिकट देगी बीजेपी? इन नामों की चर्चा

अयोध्या विधानसभा सीट पर सपा ने 2027 चुनाव के लिए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे को प्रत्याशी घोषित किया है. बीजेपी में टिकट की रेस तेज है. राम मंदिर, विकास और स्थानीय मुद्दे चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बनाएंगे.

ADVERTISEMENT

Akhilesh yadav and Pawan Pandey
Akhilesh yadav and Pawan Pandey
social share
Google CTA

2024 के लोकसभा चुनावों में अयोध्या (फैजाबाद) सीट से मिल्कीपुर के तत्कालीन विधायक अवधेश प्रसाद का नाम आगे बढ़ाते हुए अखिलेश यादव ने जो सियासी चाल चली थी उसने इतिहास रच दिया था. अब 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से काफी पहले समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर वही दांव अयोध्या विधानसभा सीट पर चल दिया है.. अखिलेश यादव ने अयोध्या सीट से पूर्व मंत्री और तेजतर्रार ब्राह्मण नेता तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे के नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया है.