क्या भाटपार रानी सीट पर वापसी कर पाएगा कामेश्वर उपाध्याय परिवार? समझिए इस सीट का समीकरण
UP Kiska: भाटपार रानी विधानसभा सीट पर 2022 में बीजेपी ने सपा के मजबूत राजनीतिक परिवार का गढ़ तोड़ा. 2027 में बीजेपी के विकास दावे, सपा की वापसी की कोशिश, कुशवाहा वोट और स्थानीय मुद्दे चुनावी समीकरण को दिलचस्प बना रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Bhatpar Rani Vidhan Sabha 2027
Bhatpar Rani Vidhan Sabha 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में देवरिया जिले की भाटपार रानी विधानसभा सीट का इतिहास बेहद खास रहा है. साल 2002 से लेकर 2017 तक चाहे राज्य में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सरकार बनी हो, समाजवादी पार्टी (SP) का दौर रहा हो या फिर 2017 की प्रचंड 'भाजपा लहर'इस सीट पर सिर्फ एक ही परिवार का परचम लहराता रहा. वह नाम था पूर्व मंत्री स्वर्गीय कामेश्वर उपाध्याय और उनके परिवार का.

