यूपी चुनाव में बीजेपी से कितनी सीट की डिमांड करेंगे राजभर-निषाद और अनुप्रिया पटेल? समझिए 'सीट शेयरिंग' का गणित
यूपी तक के खास शो 'आज का यूपी' में जानिए 2027 चुनाव से पहले एनडीए के 4 सहयोगियों-आरएलडी, अपना दल एस, सुभासपा और निषाद पार्टी के सीट शेयरिंग फार्मूले का पूरा vishleshan. क्या कमजोर दिख रही भाजपा से ज्यादा सीटें वसूल पाएंगे सहयोगी?
ADVERTISEMENT

यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' राज्य की दिनभर की सबसे बड़ी और राजनीतिक रूप से अहम खबरों का गहराई से विश्लेषण करता है. आज के इस खास शो में हम उत्तर प्रदेश की तीन सबसे बड़ी खबरों पर चर्चा कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की बिसात बिछने लगी है और हालिया सी-वोटर व वोट वाइब्स के सर्वे के बाद सियासी तपिश काफी बढ़ गई है. आज के शो की पहली खबर भाजपा और उसके चार सहयोगी दलों (आरएलडी, अपना दल एस, निषाद पार्टी और सुभासपा) के बीच सीटों के बंटवारे की पेचीदा खींचतान पर केंद्रित है जहां सहयोगी दल ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं और भाजपा 75 से 90 सीटों का फार्मूला तलाश रही है. दूसरी खबर में बात संजय निषाद के उस सख्त रुख की होगी जिसमें उन्होंने 'आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं' का दबाव बनाते हुए 32 सीटों पर दावा ठोका है. वहीं तीसरी खबर में हम बात करेंगे जयंत चौधरी की आरएलडी और अनुप्रिया पटेल की अपना दल एस के उन दबावों और रणनीति की जो पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक भाजपा के लिए एक बड़ा टिकट मैनेजमेंट चैलेंज खड़ा कर रही हैं.

