UPTak Baithak Logo

'रावण ने भी बहनों को ऐसा धोखा नहीं दिया...', मुफ्त बस सेवा पर भड़के अखिलेश यादव, BJP पर जमकर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए घोषित मुफ्त बस यात्रा को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav (File Photo)
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav On Raksha Bandhan Free Bus: उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए घोषित मुफ्त बस यात्रा को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का वादा तो किया, लेकिन कई जगहों पर उन्हें बसें नहीं मिलीं, सीटें उपलब्ध नहीं थीं और कुछ बसें निर्धारित स्थानों पर नहीं रुकीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रयागराज समेत अलग-अलग जगहों के वीडियो शेयर करते हुए सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया. इसी दौरान उन्होंने बीजेपी की तुलना रावण से करते हुए कहा कि पार्टी ने अपनी बहनों को जिस तरह धोखा दिया, वैसा रावण ने भी नहीं किया था.