UPTak Baithak Logo

सिंगर अंकित बालियान को मारने वाले 4 शूटरों की हुई पहचान, एक शूटर पहले भी हत्या में जा चुका है जेल

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. यूपी एसटीएफ ने हत्या को अंजाम देने वाले चारों शूटरों की पहचान कर ली है.

ADVERTISEMENT

Ankit Baliyan Shooters Identified
Ankit Baliyan Shooters Identified
social share
Google CTA

Ankit Baliyan Murder Case: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. यूपी एसटीएफ ने हत्या को अंजाम देने वाले चारों शूटरों की पहचान कर ली है. जांच के मुताबिक, चारों आरोपी हरियाणा के हिसार और रोहतक के रहने वाले हैं. पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और दिल्ली में लगातार दबिश दे रही है. इस बीच जांच में यह भी सामने आया है कि चारों में से एक आरोपी पहले हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है, जबकि बाकी तीन का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.