UPTak Baithak Logo

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड का CCTV आया सामने, 1 मिनट 6 सेकंड का खौफनाक मंजर!

ADVERTISEMENT

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है.परिवार ने न्याय की मांग की है.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से पूरे पश्चिमी यूपी में हड़कंप मच गया है. इस सनसनीखेज वारदात ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब इस पूरे हत्याकांड का एक 1 मिनट 6 सेकंड का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें चार बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े अंकित बालियान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते और वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार होते दिखाई दे रहे हैं.