सुल्तानपुर में पूर्व सपा विधायक के बॉडीगार्ड को लगी गोली, मचा हड़कंप
ADVERTISEMENT
सुल्तानपुर में पूर्व विधायक संतोष पांडे के बॉडीगार्ड को कैसे गोली लगी. पुलिस जांच कर रही है. डिटेल में पढ़ें पूरी खबर.
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के पॉश इलाके गोलाघाट में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक संतोष पांडे के बॉडीगार्ड को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घायल बॉडीगार्ड ककू मिश्रा उर्फ अवधेश मिश्रा को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां पूर्व विधायक और पुलिस टीम भी पहुंची. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि आखिर किन परिस्थितियों में लाइसेंसी असलहे से गोली चली.

