यूपी में आज लोकसभा चुनाव हुए तो किसे कितनी सीटें? MOTN सर्वे में सामने आई तस्वीर
MOTN Survey: MOTN सर्वे में यूपी की 80 सीटों में NDA को 38 और इंडिया गठबंधन को 41 सीटें मिलने का अनुमान है. BJP, SP और कांग्रेस का आंकड़ा जानें.
ADVERTISEMENT

MOTN Survey: उत्तर प्रदेश की राजनीति का असर देश की सत्ता के समीकरणों पर हमेशा दिखाई देता रहा है. 80 लोकसभा सीटों वाला यूपी जिस पार्टी या गठबंधन के साथ जाता है, उसके लिए दिल्ली की सत्ता तक पहुंच का रास्ता आसान माना जाता है. 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने दम पर 400 सीटें जीतने का दावा किया था. हालांकि, चुनावी नतीजे भाजपा के दावे के मुताबिक नहीं रहे और पार्टी 240 सीटों पर सिमट गई. भाजपा बहुमत के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी.

