मातृशक्ति को योगी सरकार की सौगात: बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा और 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी
योगी सरकार की लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत बुजुर्ग महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी. रक्षाबंधन पर भी मुफ्त यात्रा और 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देने की घोषणा से महिला सशक्तीकरण को नई दिशा मिलेगी.
ADVERTISEMENT

UP Free Bus
भारतीय चिंतन ने सदा नारी को शक्ति के रूप में देखा है कमजोरी के रूप में नहीं. स्वामी विवेकानंद का प्रसिद्ध कथन है कि जिस राष्ट्र में नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं. समाज की प्रगति का मार्गदर्शक सिद्धांत भी यही है और राष्ट्र की समृद्धि भी तभी संभव है, जब उसकी आधी आबादी को स्वावलंबन की दिशा देने के साथ ही सम्मान भी दिया जाए.उत्तर प्रदेश के सामाजिक उत्थान के मूल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दृष्टि भी यही है कि मातृशक्ति को सशक्त बनाया जाए और लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना इसी की एक कड़ी है.

