UPTak Baithak Logo

1989 से बीजेपी नहीं हारी ये सीट, 2027 चुनाव में क्या होगा कोई बड़ा खेल?

वाराणसी की शहर दक्षिणी सीट 1989 से बीजेपी का अभेद्य किला रही है. 2022 में करीबी जीत के बाद 2027 में सपा की चुनौती बढ़ी है. विकास कार्य, जातीय समीकरण और विपक्षी एकता से मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की संभावना है.

ADVERTISEMENT

CM Yogi And Akhilesh Yadav
CM Yogi And Akhilesh Yadav (File Photo)
social share
Google CTA

Varanasi VidhanSabha 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में वाराणसी की 'शहर दक्षिणी' विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए एक ऐसा अभेद्य किला रही है जिसे पार्टी 1989 से लेकर आज तक कभी नहीं हारी. हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत का अंतर इतना कम हो गया कि एक वक्त लगा कि यह सीट बीजेपी के हाथ से निकल सकती है. आखिरकार बीजेपी के डॉ. नीलकंठ तिवारी ने जीत दर्ज की.लेकिन इस नजदीकी मुकाबले ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए नए सियासी समीकरण खड़े कर दिए हैं. 'यूपी किसका' में आज बात वाराणसी के इसी सबसे चर्चित और ऐतिहासिक सियासी गढ़ की.