विनय शंकर तिवारी के इलाके में बसपा ने किसे दिया टिकट? ससुर के खिलाफ लड़ चुकी हैं चुनाव
Chillupar Vidhan Sabha: चिल्लूपार विधानसभा सीट पर बीजेपी छोड़कर अस्मिता चंद ने बसपा का दामन थाम लिया है. बसपा ने उन्हें तुरंत प्रभारी बनाया. उनके मैदान में उतरने से बीजेपी, सपा और बसपा के बीच मुकाबला दिलचस्प हो गया है और नए सियासी समीकरण बन रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Asmita Chand
Chillupar Vidhan Sabha: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की चर्चित चिल्लू पार विधानसभा सीट पर राजनीतिक सरगर्मी अचानक तेज हो गई है. लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रहीं अस्मिता चंद ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है. बसपा ने भी बिना देर किए उन्हें चिल्लू पार सीट से अपना प्रभारी यानी प्रत्याशी घोषित कर दिया है. 'तिवारी के हाथे' के प्रभाव वाले इस इलाके में एक ऐसे राजनीतिक परिवार की बहू का मैदान में उतरना जिसने कभी अपने ही ससुर के खिलाफ चुनाव लड़ा था,पूर्वांचल की सियासत में नए समीकरण बना रहा है.

