शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के अंतिम संस्कार में पहुंची इतनी भीड़!
ADVERTISEMENT
अंकित बालियान के अंतिम संस्कार में भारी भीड़ जुटी। बारिश के बावजूद लोग शामिल हुए. परिवार और स्थानीय नेता न्याय की मांग कर रहे हैं. पुलिस जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर मारे गए हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान का गुरुवार को उनके पैतृक गांव बंटीखेड़ा में अंतिम संस्कार कर दिया गया. मूसलाधार बारिश और रास्तों में भरे कीचड़ के बावजूद अपने चहेते कलाकार और साथी को अंतिम विदाई देने के लिए गांव का श्मशान घाट लोगों की भारी भीड़ से पट गया. युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई भीगते हुए अंकित के अंतिम दर्शनों के लिए डटा रहा.

