UPTak Baithak Logo

एक साथ बरसीं इतनी गोलियां...शामली में जिस जिम के सामने हुई अंकित बालियान की हत्या उसके जिम ओनर ने बताया आंखों देखा मंजर!

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम से निकलते ही गोली मारकर हत्या कर दी गई. 20 मीटर दूर बदमाशों ने 15-20 राउंड फायरिंग की. मां के प्रदर्शन और कथित गोगी गैंग पोस्ट के बाद मामला गैंगवार, रंजिश और सियासत से जुड़ता दिख रहा है.

ADVERTISEMENT

Shamli Murder Case Update
Shamli Murder Case Update
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की सरेआम हुई हत्या के मामले में हर बीतते घंटे के साथ सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. जिम से वर्कआउट कर बाहर निकलते ही बदमाशों ने अंकित पर गोलियों की बौछार कर दी.इस खौफनाक वारदात का आंखों देखा मंजर अब जिम मालिक रवि शर्मा ने बयां किया है. वहीं हत्या के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया जहां मां अपने कलेजे के टुकड़े के शव को गोद में लेकर बिलखती नजर आई. इस खूनी वारदात के बाद अब उत्तर प्रदेश का सियासी पारा भी चढ़ गया है.