रक्षाबंधन पर फ्री बस सेवा बनी आफत: फिरोजाबाद में बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक भारी भीड़, खिड़कियों से बस में घुसने को मजबूर महिलाएं
ADVERTISEMENT
नेपाल में आई फ्लैश फ्लड ने बलिया के एक परिवार के दो सदस्यों को लापता कर दिया. परिवार की चिंता और आशंका बनी हुई है.
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों को भाइयों के घर तक पहुंचाने के लिए सरकार ने यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर की सौगात दी थी. लेकिन फिरोजाबाद में यही सुविधा पूरी यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गई. बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन तक यात्रियों की बेतहाशा भीड़ उमड़ पड़ी. हालत यह रही कि पर्याप्त बसें न मिलने के कारण कहीं महिलाएं और बच्चे घंटों सड़क किनारे खड़े रहे तो कहीं ठूंस-ठूंसकर भरी बसों में चढ़ने के लिए अफरातफरी का माहौल देखने को मिला. आलम यह था कि जान जोखिम में डालकर महिलाएं बस की खिड़कियों के जरिए अंदर घुसती नजर आईं.

