यूपी में आज से दौड़ेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, पूरा रूट चार्ट जारी; मुंबई तक का सफर होगा आसान
गोरखपुर से मुंबई जाने वाले रेल यात्रियों के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो गई है. 15085/15086 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस लखनऊ के बादशाह नगर और ऐशबाग स्टेशनों से होकर चलेगी.
ADVERTISEMENT

रेलवे गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू करने जा रहा है. ट्रेन लखनऊ के रास्ते चलेगी, जिससे यात्रियों को मुंबई जाने के लिए एक और विकल्प मिल जाएगा.

