अंकित बालियान के पिता ने अखिलेश यादव से क्या कहा? फोन कॉल की अब खूब हो रही है चर्चा
यूपी के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद मामला अब सिर्फ अपराध तक सीमित नहीं रह गया है. हत्याकांड के तीसरे दिन कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन अंकित के गांव बंतीखेड़ा पहुंचीं और परिवार से मुलाकात कर उनका दुख जाना.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Talk to Ankit Balyan Father
Akhilesh Yadav Talk to Ankit Balyan Father: यूपी के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद मामला अब सिर्फ अपराध तक सीमित नहीं रह गया है. हत्याकांड के तीसरे दिन कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन अंकित के गांव बंतीखेड़ा पहुंचीं और परिवार से मुलाकात कर उनका दुख जाना. इसी दौरान अंकित के पिता सतवीर सिंह की फोन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बातचीत हुई. अखिलेश ने परिवार को इंसाफ की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया, जबकि पिता ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग रखी. इसके बाद मामले पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.

