प्रयागराज में आधी रात भरभराकर गिरा स्वामीनारायण मंदिर का हिस्सा, गड्ढे में समाई 3 मंजिल की इमारत!
प्रयागराज में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र में स्थित स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा अचानक भरभराकर निर्माण कार्य के लिए खोदे गए बड़े गड्ढे में गिर गया. घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
ADVERTISEMENT

Prayagraj Swaminarayan Temple Collapse News
Prayagraj Swaminarayan Temple Collapse News: प्रयागराज में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र में स्थित स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा अचानक भरभराकर निर्माण कार्य के लिए खोदे गए बड़े गड्ढे में गिर गया. घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. राहत की बात रही कि हादसे के वक्त मंदिर के इस हिस्से में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

