UPTak Baithak Logo

पढ़ाई की आड़ में ₹403,00,00,000 की ठगी! झांसी में 12वीं पास और ग्रेजुएट स्टूडेंट्स कर रहे थे करोड़ों का खेल, सामने आया चीन से कनेक्शन!

उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने कई साल से चल रहे साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया है. प्रेमनगर थाना पुलिस ने मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.

ADVERTISEMENT

Jhansi Cyber Crime News
Jhansi Cyber Crime News (Photo AI Generated)
social share
Google CTA

Jhansi Cyber Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने कई साल से चल रहे साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया है. प्रेमनगर थाना पुलिस ने मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाले छात्र शामिल हैं. गैंग का कनेक्शन चीन के हैंडलर्स से बताया जा रहा है. पुलिस को आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन और लेन-देन का हिसाब रखने वाले रजिस्टर मिले हैं.