UPTak Baithak Logo

बरेली मेयर के कार्यक्रम में क्या हुआ? साड़ी लेने की होड़ में भगदड़ जैसे हालात, एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचे महिलाएं और बच्चे

बरेली क्लब में मेयर उमेश गौतम के रक्षाबंधन कार्यक्रम में भीड़ बढ़ने से भगदड़ जैसे हालात बने. कई महिलाओं और बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक महिला की मौत की जानकारी सामने आई.

ADVERTISEMENT

बरेली मेयर के रक्षाबंधन कार्यक्रम में भगदड़ जैसे हालात
बरेली मेयर के रक्षाबंधन कार्यक्रम में भगदड़ जैसे हालात
social share
Google CTA

एक तरफ देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा था, वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली में रक्षाबंधन से एक दिन पहले आयोजित एक कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई. बरेली क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां पहुंची थीं. यहां महिलाओं को साड़ियां बांटी जा रही थीं. जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी, कार्यक्रम स्थल पर दबाव बढ़ता गया और साड़ी लेने की होड़ के बीच धक्कामुक्की और अफरातफरी की स्थिति बन गई.