UPTak Baithak Logo

UP Weather: 29 अगस्त को यूपी में कैसा रहेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 29 अगस्त को मानसून की रफ्तार धीमी रहेगी. मौसम विभाग ने भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद अब मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है. मौसम विभाग ने 29 अगस्त को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. इस दिन राज्य के अलग-अलग इलाकों में सिर्फ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. अधिकांश हिस्सों में मौसम पूरी तरह से शुष्क हो सकता है. तराई वाले हिस्सों में ही छुटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है.