UP Weather. यूपी में हैं 75 जिले... आज 30+ में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने बताया कहां-कहां बरसेगा पानी!
UP Rain: उत्तर प्रदेश में 29 अगस्त को मानसून सक्रिय रहेगा और कई जिलों में बारिश व गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश का अनुमान है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है. 29 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में कुछ-कुछ जगहों पर, जबकि पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश की संभावना है. हालांकि, राहत की बात है कि 29 अगस्त के लिए किसी भी हिस्से में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

