UPTak Baithak Logo

अंकित बलियान के पिता से अखिलेश यादव ने फोन पर की बात, तो उन्होंने कह दी ये बड़ी बात

ADVERTISEMENT

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान की हत्या का मामला अब सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गया है. जिम से लौटते समय अंकित की गोली मारकर हत्या के बाद इलाके में गुस्सा है और राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है.

social share
Google CTA

Akhilesh Yadav Talk to Ankit Balyan Father: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान की हत्या का मामला अब सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गया है. जिम से लौटते समय अंकित की गोली मारकर हत्या के बाद इलाके में गुस्सा है और राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अंकित के पिता सतवीर सिंह से फोन पर बातचीत कर परिवार को इंसाफ का भरोसा दिया. इस बातचीत में अंकित के पिता ने भी अखिलेश से कहा 'हम भी आपके साथ हैं.' वहीं, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 8 टीमें लगाकर दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.