बलरामपुर में AIMIM को बड़ा झटका!मुस्लिम नेता डॉ. अब्दुल मन्नान ने थामा अखिलेश यादव का साथ
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा को बड़ी मजबूती मिली है. AIMIM के प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अब्दुल मन्नान समेत पीलीभीत और बबीना के पूर्व विधायक सपा में शामिल हुए.
ADVERTISEMENT

Dr Abdul Mannan join SP
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां और दलबदल का दौर काफी तेज हो गया है. इसी कड़ी में देवीपाटन मंडल के बलरामपुर जिले से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) को बड़ा झटका लगा है. AIMIM के फायरब्रांड और प्रमुख प्रदेश प्रवक्ताओं में से एक डॉ. अब्दुल मन्नान ने अपनी पुरानी पार्टी का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है.

