Mood Kya Hai Chandauli : चंदौली का क्या है सियासी मूड? पत्रकारों ने बता दिया किसे फायदा किसे नुकसान!
चंदौली में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी मुकाबला दिलचस्प हो गया है. 2022 में बीजेपी ने चार में तीन सीटें जीती थीं. जबकि 2024 में सपा ने लोकसभा सीट छीनी. महंगाई, बेरोजगारी, किसान और जातीय समीकरण अहम होंगे.
ADVERTISEMENT

Mood Kya Hai Chandauli: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों का बिगुल बजने से पहले ही राजनीतिक जमीन गर्माने लगी है. पूर्वांचल का बेहद समृद्ध और वीआईपी जिला माना जाने वाला 'धान का कटोरा' चंदौली जो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गृह जनपद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय का कर्मक्षेत्र है. वहां की हवा अब किस ओर बह रही है? यूपी तक के खास शो में पत्रकार उदय गुप्ता ने चंदौली के स्थानीय वरिष्ठ पत्रकारों के साथ 2027 के चुनावी मूड पर विस्तृत चर्चा की. 2022 के चुनाव में जिले की 4 सीटों में से 3 (मुगलसराय, चकिया और सैयदराजा) पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी. जबकि केवल सकलडीहा सीट पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराया था. हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के वीरेंद्र सिंह द्वारा भाजपा से चंदौली सीट छीनने के बाद अब 2027 की लड़ाई बेहद दिलचस्प और 50-50 की मानी जा रही है.

