UPTak Baithak Logo

IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा तो अखिलेश यादव का आया ये रिएक्शन, सपा चीफ ने नौकरी छोड़ने की बताई वजह

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार और काम करने के माहौल को लेकर ईमानदार अधिकारियों में असंतोष है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Statement On IAS Divya Mittal Resignation
Akhilesh Yadav Statement On IAS Divya Mittal Resignation
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav Statement On IAS Divya Mittal Resignation: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार और काम करने के माहौल को लेकर ईमानदार अधिकारियों में असंतोष है. अखिलेश यादव ने कहा कि कई अधिकारी रिटायरमेंट से पहले ही नौकरी छोड़ रहे हैं. बता दें कि 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 वर्षों की सेवा के बाद IAS से इस्तीफा दिया है. इस्तीफे के समय वह उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं.