UP Tak Exclusive: 31 लोगों के साथ कैलाश मानसरोवर निकले थे, फिर नेपाल में आई बाढ़ और अचानक गायब हो गया कानपुर का अमेरिकी परिवार!
नेपाल में आई बाढ़ और त्रासदी के बीच कानपुर के एक परिवार के तीन लोगों के लापता होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है. कानपुर के. पी. रोड की रहने वाली रागिनी अपने पति पंकज मिश्रा और देवरानी पूनम मिश्रा के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकली थीं.
ADVERTISEMENT

Nepal flood Kanpur American Family Missing (Photo AI Generated)
Nepal flood Kanpur American Family Missing: नेपाल में आई बाढ़ और त्रासदी के बीच कानपुर के एक परिवार के तीन लोगों के लापता होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है. कानपुर के. पी. रोड की रहने वाली रागिनी अपने पति पंकज मिश्रा और देवरानी पूनम मिश्रा के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकली थीं. पंकज मिश्रा करीब 15 साल पहले अमेरिका की नागरिकता ले चुके हैं और आईटी सेक्टर में काम करते हैं. परिवार ने यूपी Tak से बताया कि तीनों 25 तारीख की शाम तक संपर्क में थे, लेकिन इसके बाद नेपाल में सैलाब आने की खबर के बीच उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका. अब रागिनी के भाई प्रवीण द्विवेदी घर में पूजा कर उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं. परिवार ने विदेश मंत्रालय की हेल्पलाइन समेत सरकार के संबंधित विभागों को भी सूचना दी है.

