UPTak Baithak Logo

Exclusive: IAS की नौकरी छोड़ने के बाद दिव्या मित्तल ने UP Tak से की बात, इस्तीफे का बताया कारण

यूपी काडर की चर्चित पूर्व DM दिव्या मित्तल ने IAS की नौकरी से अचानक इस्तीफे पर यूपी Tak से एक्सक्लूसिव बातचीत में चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने साफ किया कि यह फैसला किसी दबाव का नतीजा नहीं, बल्कि सोच-समझकर परिवार और अपनी रुचियों के लिए लिया गया है.

ADVERTISEMENT

Divya Mittal With Husband Gagandeep Singh
Divya Mittal With Husband Gagandeep Singh
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के प्रशासनिक सेवा से अचानक इस्तीफे ने सबको चौंका दिया है. यूपी Tak से एक्सक्लूसिव बातचीत में इस पूरे मामले पर खुद दिव्या मित्तल ने चुप्पी तोड़ते हुए साफ किया है कि उनका यह कदम किसी दबाव या ट्रिगर मोमेंट का नतीजा नहीं, बल्कि बेहद सोच-समझकर लिया गया फैसला है. इस्तीफे की वजहों पर बात करते हुए उन्होंने दो टूक कहा कि यह कोई जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नहीं है.