IAS की नौकरी छोड़ने वालीं दिव्या मित्तल के पति गगनदीप सिंह कौन हैं? देखें दोनों की 7 अनदेखी तस्वीरें
यूपी काडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद उनके पति गगनदीप सिंह भी चर्चा में हैं. ये इस पूर्व नौकरशाह कपल की कहानी.
ADVERTISEMENT

1/7
यूपी काडर की IAS दिव्या मित्तल ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है. कई जिलों की डीएम रहीं दिव्या मित्तल 2013 बैच की IAS अधिकारी हैं. वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग में विशेष सचिव थीं. IAS की नौकरी छोड़ने के बाद दिव्या मित्तल सुर्खियों में हैं. Photo- Gagandeep Singh/ इंस्टा अकाउंट.

2/7
आपको बता दें कि दिव्या मित्तल के पति गगनदीप सिंह ने 2011 UPSC क्लियर किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2022 में उन्होंने भी नौकरी छोड़ दी थी. Photo- Gagandeep Singh/ इंस्टा अकाउंट.

3/7
गगनदीप सिंह की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, मौजूदा वक्त में वह अल्गोरिधिमिक ट्रेडर के रूप में काम कर रहे हैं. Photo- Gagandeep Singh/ इंस्टा अकाउंट.

4/7
लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, गगनदीप सिंह ने 1998 से 2002 तक आईआईटी दिल्ली दे बीटेक की थी. इसे बाद वह आईआईएम बेंगलुरु में पढ़ने गए. बाद में उन्होंने कई कंपनियों में नौकरी की. लंदन में भी उन्होंने जॉब की. इसके बाद वह अपनी पत्नी दिव्या संग भारत लौटे. Photo- Gagandeep Singh/ इंस्टा अकाउंट.

5/7
भारत लौटने के बाद पहले ही प्रयास में उन्होंने UPSC क्रैक किया था. मीडिया रिपोर्ट्स कहती हैं कि 2022 में उन्होंने इस नौकरी से त्यागपत्र दिया था. गगनदीप के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, इस्तीफा देने के वक्त वह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार में जॉइंट डायरेक्टर के पद पर तैनात थे. Photo- Gagandeep Singh/ इंस्टा अकाउंट.

6/7
एक इंस्टाग्राम पोस्ट में गगनदीप सिंह ने कुछ साल पहले बताया था कि वर्ष 2005 में फोन पर उन्होंने दिव्या मित्तल को प्रपोज किया था. Photo- Gagandeep Singh/ इंस्टा अकाउंट.

7/7
आपको बता दें कि 13 साल की इस प्रशासनिक यात्रा को विराम देने के बाद दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया. उन्होंने लिखा कि उन्हें लोगों की सेवा करने का मौका मिला और सबसे बड़ा सुकून उस परिवार की आंखों में दिखा जिसे पहली बार जमीन का हक मिला, उस दिव्यांग में दिखा जिसे सम्मान मिला और उस किसान में दिखा जिसके खेत को पानी मिला. Photo- Gagandeep Singh/ इंस्टा अकाउंट.

