लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, कार से ले जाकर नहर में फेंकी बॉडी
लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दुबग्गा थाना क्षेत्र के पास नहर में उनका शव बरामद हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक धीरेंद्र को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया और इसके बाद शव को उनकी ही फॉर्च्यूनर गाड़ी से ले जाकर नहर में फेंक दिया गया.
ADVERTISEMENT

Dhirendra Pratap Singh (File Photo)
Lucknow Dhirendra Pratap Singh Murder Case: लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दुबग्गा थाना क्षेत्र के पास नहर में उनका शव बरामद हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक धीरेंद्र को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया और इसके बाद शव को उनकी ही फॉर्च्यूनर गाड़ी से ले जाकर नहर में फेंक दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक, पुलिस हत्या के पीछे जमीन की रंजिश समेत कई एंगल से जांच कर रही है.

