UPTak Baithak Logo

दिव्या मित्तल ने 2026 में दिया IAS से इस्तीफा, उनके पति ने 2022 में छोड़ी थी आईएएस की नौकरी, अब क्या कर रहे वो?

यूपी कैडर की चर्चित पूर्व DM दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद उनके पति और पूर्व IAS अधिकारी गगनदीप सिंह ढिल्लों चर्चा में हैं. गगनदीप ने भी 4 साल पहले (2022 में) वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में जॉइंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया था.

ADVERTISEMENT

Divya Mittal with Husband Gagandeep Singh
Divya Mittal with Husband Gagandeep Singh
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के अचानक प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद उनके पति और पूर्व IAS अधिकारी गगनदीप सिंह ढिल्लों एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. दरअसल, ठीक 4 साल पहले (साल 2022 में) गगनदीप सिंह ने भी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में संयुक्त महानिदेशक के पद से इस्तीफा देकर हर किसी को चौंका दिया था. गगनदीप सिंह की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, मौजूदा वक्त में वह अल्गोरिधिमिक ट्रेडर के रूप में काम कर रहे हैं. अब उनकी पत्नी दिव्या मित्तल ने भी उसी राह पर चलते हुए 13 साल के प्रशासनिक करियर को अलविदा कह दिया है.