लेटेस्ट न्यूज़

रिएलिटी शो बिग बॉस में माही विज ने आम्रपाली की लव लाइफ पर पूछा सवाल, निरहुआ और पवन सिंह को लेकर एक्ट्रेस ने क्या बता दिया

बिग बॉस 20 में माही विज ने आम्रपाली दुबे से उनकी लव लाइफ और सिंगल रहने की वजह पूछी. बातचीत में पवन सिंह और निरहुआ का भी जिक्र हुआ, जिसके बाद भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी फिर सुर्खियों में आ गई.

ADVERTISEMENT

Amrapali Dubey and Nirahua
Amrapali Dubey and Nirahua
social share
Google CTA

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ को लेकर तीखे और दिलचस्प सवाल-जवाब देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में शो के दौरान अभिनेत्री माही विज ने भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे से उनकी लव लाइफ, सिंगल रहने के कारणों और इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकारों के साथ उनके रिश्तों को लेकर कई सवाल किए, जिसके बाद घर का माहौल काफी गर्मा गया.

आम्रपाली ने बताया खुद को सिंगल 

शो के दौरान बातचीत की शुरुआत एक खास गमछे से हुई जिसे आम्रपाली ने बताया कि उनकी मां ने भेजा है. इसके बाद बातचीत उनकी पर्सनल लाइफ की ओर मुड़ी. जब माही विज ने पूछा कि क्या उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है तो आम्रपाली ने कहा कि वह पिछले कई सालों से पूरी तरह सिंगल हैं और उनकी जिंदगी काफी सिंपल है.

बातचीत के दौरान माही ने उनके वजन का जिक्र करते हुए कहा कि शायद वजन कम होने के बाद उनका बॉयफ्रेंड बन जाएगा. इस पर पलटवार करते हुए आम्रपाली ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है, क्योंकि कई लोग चर्बी महिलाओं को भी पसंद करते हैं.

पवन सिंह और निरहुआ के रिश्तों पर उठे सवाल

जब माही ने पूछा कि क्या भोजपुरी इंडस्ट्री में कोई सिंगल लड़का नहीं है तो आम्रपाली ने पवन सिंह का नाम लिया. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि पवन सिंह इन दिनों अपनी तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और उनके साथ आम्रपाली के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं हैं.

इसके बाद बातचीत दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' की तरफ बढ़ गई. माही ने जिक्र किया कि उन्होंने आम्रपाली को बांद्रा में निरहुआ और उनके बच्चों के साथ देखा था. इस पर आम्रपाली ने खुलासा किया कि निरहुआ की शादी उनके अभिनेता बनने से पहले ही एक अरेंज मैरिज के तहत हुई थी और उनकी पत्नी एक गृहिणी हैं. जब माही ने पूछा कि क्या निरहुआ की कभी कोई गर्लफ्रेंड नहीं रही तो आम्रपाली ने जवाब दिया कि गर्लफ्रेंड तो निश्चित रूप से थीं.

गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को साल 2014 की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से काफी लोकप्रियता मिली थी. पर्दे पर उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री और ऑफ-स्क्रीन नजदीकियों को लेकर अक्सर कयास लगाए जाते रहे हैं. 'बिग बॉस 20' में हुई इस बातचीत ने एक बार फिर इस चर्चित जोड़ी को सुर्खियों में ला दिया है.

ये भी पढ़ें: 'बॉयफ्रेंड से चैट करते हुए पकड़ी गई थीं ऐश्वर्या...' रियलिटी शो में पत्नी को लेकर ऐसा दावा करने पर बुरे फंसे तेज प्रताप यादव?