Mathura Jawahar Bagh Incident:10 साल बाद भी शहीद मुकुल द्विवेदी के परिवार को न्याय का इंतजार, सरकार से फिर जगी उम्मीद
Mathura News: जवाहर बाग कांड को आज 10 साल पूरे हो गए. 2 जून 2016 की रात शहीद हुए जांबाज पुलिस अधिकारियों का बलिदान आज भी न्याय की प्रतीक्षा में है. शहीद मुकुल द्विवेदी और संतोष कुमार के परिजनों का दर्द और शासन से सम्मान व त्वरित न्याय की आस आज भी उसी शिद्दत से कायम है.
ADVERTISEMENT

Mathura Jawahar Bagh Kand 10th Anniversary
Mathura News: मथुरा की वीर शहादत: एक दशक बाद भी परिजन न्याय की आस में. 2 जून 2016 की रात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था. उस दिन मथुरा में हुए जवाहर बाग कांड में उत्तर प्रदेश पुलिस के कई जांबाज अधिकारी और कर्मी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हो गए. 2 जून 2026 को इस दर्दनाक घटना को पूरे 10 साल पूरे हो जाएंगे, लेकिन शहीदों के परिजनों के दिलों में आज भी वही पीड़ा, वही सवाल और वही इंतजार कायम है.
