गाजियाबाद के सूर्य चौहान मर्डर केस में बड़ा मोड़, पुलिस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी असद ढेर
ADVERTISEMENT
Ghaziabad Asad Encounter: गाजियाबाद में सूर्य चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई. 28 मई को हुई हत्या के बाद से फरार चल रहे असद पर 50 हजार रुपये का इनाम था.
Ghaziabad Asad Encounter: गाजियाबाद में सूर्य चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है. यह घटना 31 मई की सुबह खोड़ा क्षेत्र में उस समय हुई जब पुलिस उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी कर रही थी. जानकारी के अनुसार, 28 मई को बकरी ईद के दिन असद और उसके साथियों ने सूर्य चौहान को बुलाकर चाकू से हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. घटना के बाद असद फरार चल रहा था और उस पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था.
