UPTak Baithak Logo

लगातार 3 बार बीजेपी की जीत, विपक्ष बार-बार फेल… क्या झांसी सदर में फिर टूटेगा सपा का सपना?

ADVERTISEMENT

Jhansi Sadar Assembly: झांसी सदर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की एक ऐसी सीट है जहां 2002 के बाद समाजवादी पार्टी जीत दर्ज नहीं कर पाई है. 2012 से लगातार बीजेपी के रवि शर्मा इस सीट पर जीतते आ रहे हैं, जिससे यह क्षेत्र बीजेपी का मजबूत गढ़ बन गया है.

social share
google news

Jhansi Sadar Assembly: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुछ सीटें ऐसी हैं जो लंबे समय तक एक ही पार्टी के गढ़ के रूप में पहचानी जाती हैं. ऐसी ही एक विधानसभा सीट है झांसी सदर विधानसभा, जहां 2002 के बाद से समाजवादी पार्टी (सपा) कभी जीत दर्ज नहीं कर पाई है. पिछले तीन चुनावों से लगातार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस सीट पर कब्जा जमाए हुए है और इससे पहले बसपा और कांग्रेस भी यहां अपनी बारी से जीत दर्ज कर चुकी हैं. लेकिन 2009 के बाद से इस सीट पर बीजेपी का दबदबा लगातार मजबूत होता गया है.