आस्तीन का सांप निकला साथी? जिसके साथ की थी प्रैक्टिस, उसी ने सीने में उतार दी गोली! चिराग त्यागी मर्डर में क्या जानकारी आई सामने
Chirag Tyagi Murder: गाजियाबाद के होनहार पैरा एथलीट चिराग त्यागी की संदिग्ध हत्या ने पूरे खेल जगत और इलाके को झकझोर दिया है. हाल ही में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जापान पैरा एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले चिराग का शव साईं उपवन क्षेत्र में मिला.
ADVERTISEMENT

Chirag Tyagi Murder: कभी किसी ने सोचा भी नहीं था कि जो बेटा देश का नाम रोशन करने के सपने देख रहा है, उसकी जिंदगी इतनी जल्दी थम जाएगी. जिस शख्स में मेडल उठाने की ताकत थी, आज वही हमेशा के लिए शांत हो गया है. गाजियाबाद के होनहार पैरा एथलीट चिराग त्यागी अब इस दुनिया में नहीं रहे और उनकी मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. कुछ ही दिन पहले उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर परिवार को गर्व का पल दिया था और इसी सफलता के साथ उन्होंने जापान में होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई भी किया था. लेकिन यह खुशी और सफलता का सफर अचानक एक दर्दनाक अंत में बदल गया जिससे हर कोई सदमे में है.
