लेटेस्ट न्यूज़

फिरोजाबाद में जितेंद्र ने सड़क पर पटक-पटककर ले ली थी डेढ़ साल के बच्चे की जान, मां के अफेयर से लेकर मुठभेड़ तक...अब पूरी कहानी हुई साफ!

Firozabad Child Murder Case: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में डेढ़ साल के मासूम की सड़क पर पटक-पटककर हत्या करने वाले आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Firozabad Child Murder Case: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद कस्बे से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. यहां डेढ़ साल के एक मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी ने बच्चे को सड़क पर पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. वीडियो में कैद हुई क्रूरता ने लोगों को अंदर तक हिला कर रख दिया है . अब इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है.