कभी बकरा हलाल होते देखा है... ये सवाल पूछते ही ईद के दिन सूर्य चौहान को असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक ने घोंपा था चाकू?
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में 17 वर्षीय सूर्य चौहान की चाकुओं से गोदकर हत्या के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. परिजनों ने साजिशन बुलाकर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad Crime News
Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक खौफनाक खबर सामने आई है. 28 मई को बकरीद के दिन 17 साल के युवक सूर्य चौहान की बीच सड़क पर चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूर्य चौहान को उसके ही मोहल्ले के कुछ मुस्लिम दोस्तों ने फोन करके बुलाया और फिर पूछा कि 'क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है?' इसके तुरंत बाद आरोपियों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हत्याकांड का एक खौफनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसके बाद पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव और भारी आक्रोश है. हिंदू संगठनों और स्थानीय निवासियों ने हत्यारों के एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है.
