UPTak Baithak Logo

प्रयागराज में बड़ा प्रशासनिक एक्शन, अनधिकृत निर्माण के आरोप में 3 कोचिंग सेंटर सील होने से 15 हजार छात्रों की पढ़ाई पर संकट

ADVERTISEMENT

Prayagraj Coaching Seal: प्रयागराज में अनधिकृत निर्माण और नियम उल्लंघन के आरोप में तीन कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया है, जिससे लगभग 10 से 15 हजार छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई है.

social share
google news

Prayagraj Coaching Seal: प्रयागराज में अनधिकृत निर्माण और नियमों के उल्लंघन के आरोप में तीन कोचिंग संस्थानों को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है. प्रशासन का कहना है कि इन संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई संरचनात्मक मानकों और सुरक्षा नियमों के आधार पर की गई है. वहीं कोचिंग संचालकों का दावा है कि उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज और वैध रजिस्ट्रेशन मौजूद हैं, और उन्हें पहले भी संबंधित स्वीकृति मिल चुकी थी. इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है.