'साहब एक बीड़ी पिलवा दो...' मुजफ्फरनगर में एंकाउंटर के बाद बदमाश इनाम ने पुलिस से कर दी अजीब मांग, अधिकारी भी हो गए हैरान!
UP Encounter News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रामराज थाना पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार देर शाम उस समय मुठभेड़ हो गई जब जमालपुर नहर पटरी पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी.
ADVERTISEMENT

Muzaffarnagar Police Encounter News
Muzaffarnagar Police Encounter News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रामराज थाना पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार देर शाम उस समय मुठभेड़ हो गई जब जमालपुर नहर पटरी पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति ने पुलिस को देखकर रुकने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की. पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.
