लेटेस्ट न्यूज़

जंतर-मंतर पर युवाओं की उमड़ी भारी भीड़, संसद चलो आंदोलन में हुए शामिल, पुलिस के छूटे पसीने!

ADVERTISEMENT

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई है. BNSS की धारा 163 लागू होने के बावजूद प्रदर्शनकारी सड़क पर डटे हुए हैं, जबकि पुलिस ने उन्हें हटाकर संसद मार्ग खाली कराया है.

social share
Google CTA

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर सुबह से ही माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है. आज प्रदर्शनकारियों ने संसद तक मार्च करने का एलान किया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और आरएएफ (RAF) के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाना शुरू कर दिया है. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर खींचतान और धक्का-मुक्की भी हुई. इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई है, जिसके तहत किसी भी तरह के जमावड़े पर पूरी तरह से रोक है. पुलिस मुस्तैदी से रास्ता साफ कराने में जुटी हुई है.