पति के नाम का हाथ पर टैटू और प्रेमी के साथ मिलकर इतना बड़ा कांड! मेरठ में सांप से डसवाने वाली पत्नी ने गूगल पर ये क्या सर्च किया था?
ADVERTISEMENT
Meerut Murder Case: मेरठ के हस्तिनापुर में एक पत्नी ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर 20 लाख रुपये की बीमा राशि के लिए पति की हत्या कर दी है. पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर गूगल के जरिए जहरीले सांप की जानकारी जुटाकर करैत सांप मंगवाया और उसी से पति को डसवा दिया.
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर से प्यार और धोखे की एक बेहद खौफनाक कहानी सामने आई है. यहाँ एक पत्नी ने, जिसने कभी कलाई पर अपने पति के नाम का टैटू बनवाया था, अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी है. इस हत्या को अंजाम देने के लिए इंटरनेट की मदद ली गई और एक जहरीले सांप का इस्तेमाल किया गया था. पुलिस ने शक के आधार पर जब जांच शुरू की, तो इस पूरी मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश हो गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
