मुजफ्फरनगर में गंदी नजर रखने वाले ससुर को बहु ने सिखाया सबक, प्राइवेट पार्ट का जो हाल किया चीख निकल गई!
ADVERTISEMENT
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय बहू ने अपने 67 वर्षीय ससुर पर ब्लेड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. महिला ने आरोप लगाया कि ससुर कई महीनों से उसके साथ छेड़खानी और गलत हरकतें कर रहा था.
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दरअसल बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर पट्टी इलाके में एक 23 साल की बहू ने अपने 67 साल के ससुर पर धारदार ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया है. महिला ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और घायल ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने आरोपी महिला को मौके से ही हिरासत में ले लिया है. शुरुआती पूछताछ में महिला ने ससुर पर पिछले कई महीनों से छेड़खानी और गलत हरकतें करने का आरोप लगाया है.
