लेटेस्ट न्यूज़

​Raebareli News: रायबरेली सेंट्रल बार चुनाव, दूसरे दिन भी हुई नामांकन की बौछार, अब 20 जुलाई को होगी नाम वापसी

Raebareli Bar Election: रायबरेली सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन के दूसरे और अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए. सभी नामांकन वैध पाए गए. अब 20 जुलाई को नाम वापसी होगी, जबकि मतदाता सूची से नाम कटने को लेकर विवाद भी गहरा गया है.

ADVERTISEMENT

​ रायबरेली सेंट्रल बार चुनाव, दूसरे दिन भी हुई नामांकन की बौछार, अब 20 जुलाई को होगी नाम वापसी
​ रायबरेली सेंट्रल बार चुनाव, दूसरे दिन भी हुई नामांकन की बौछार, अब 20 जुलाई को होगी नाम वापसी
social share
Google CTA

Raebareli News: सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है. नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन शनिवार को विभिन्न पदों के दावेदारों ने अपने समर्थकों के भारी हुजूम के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए. इस दौरान सेंट्रल बार सभागार में दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा. नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जब निर्वाचन अधिकारियों ने पर्चों की जांच की, तो सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए.