Chandauli Mandi Bhav: मुगलसराय सब्जी मंडी में राहत या झटका, टमाटर-प्याज सस्ते, धनिया ने बढ़ाई धड़कन
Chandauli Mandi Bhav News: मुगलसराय सब्जी मंडी में रविवार को अधिकांश हरी सब्जियों के दाम स्थिर रहे. टमाटर और प्याज सस्ते मिलने से उपभोक्ताओं को राहत मिली, जबकि धनिया, अदरक और लहसुन अब भी महंगे बिक रहे हैं. पर्याप्त आवक के कारण आने वाले दिनों में कीमतें स्थिर रहने की उम्मीद जताई गई.
ADVERTISEMENT

मुगलसराय सब्जी मंडी में राहत या झटका, टमाटर-प्याज सस्ते, धनिया ने बढ़ाई धड़कन
Chandauli News: रविवार को मुगलसराय की स्थानीय सब्जी मंडी में अधिकांश हरी सब्जियों के दाम सामान्य बने रहे. हालांकि धनिया और अदरक जैसी आवश्यक सब्जियों के दाम अब भी ऊंचे बने हुए हैं, जबकि टमाटर और प्याज सस्ते दाम पर उपलब्ध होने से आम उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है. छुट्टी का दिन होने के कारण सुबह से ही मंडी में खरीदारों की अच्छी भीड़ देखने को मिली.
