लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: नीट पेपर लीक और सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर रायबरेली में फूटा गुस्सा, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Raebareli Protest News: रायबरेली में नीट पेपर लीक और सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के समर्थन में युवाओं व स्वराज अभियान के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार से वार्ता और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की अपील की गई.

ADVERTISEMENT

नीट पेपर लीक और सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर रायबरेली में फूटा गुस्सा, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
नीट पेपर लीक और सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर रायबरेली में फूटा गुस्सा, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
social share
Google CTA

Raebareli News: नीट पेपर लीक मामले के बाद देश की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर युवाओं और सामाजिक संगठनों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के पिछले 20 दिनों से जारी आमरण अनशन और बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर शनिवार को रायबरेली में युवाओं और 'स्वराज अभियान' के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया. आंदोलनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा.